फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में झोपड़ी में आग लगा दी 

Fri, 27 May 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चिलवटिया गांव में झोपड़ी जलाने की तहरीर एसओ को दी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
भानपुर। सोनहा  थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिलवटिया में पुरानी रंजिश में महिला की झोपड़ी जला देने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने शक के आधार पर महिला समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सीओ रुधौली एसएन सिंह के अलावा मुकामी थानेदार गांव में पहुंचे और महिला से पूछताछ की। 
विज्ञापन


सिलवटिया निवासी गेना देवी पत्नी रामकरन अपने दो बच्चियों के साथ फूस की झोपड़ी में रहती हैं। बुधवार रात करीब नौ बजे झोपड़ी में आग लग गई। जानकारी होते ही ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। गेना देवी ने तहरीर दी कि पुरानी रंजिश निकालने के लिए गांव के कुछ लोगों ने झोपड़ी में आग लगाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें