फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की टक्कर से बालिका के उड़े चीथड़े

Sun, 10 Sep 2017 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
train death - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोखराज के असरफपुर गांव के समीप शनिवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से बालिका के चीथड़े उड़ गए। हादसा देख मौके पर पहुंचे गांव के लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों के साथ पुलिस को दी। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बालिका की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन


कोखराज थाना क्षेत्र के असरफपुर गांव की रहने वाली रूपा देवी (13) पुत्री इन्द्रजीत सिंह शनिवार सुबह घर से खेत की ओर गई थी। गांव के समीप से गुजरी रेलवे लाइन पार करते समय बालिका ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे में बालिका के चीथड़े उड़ गए। हादसा देख आस-पास मौजूद लोग भागकर घटनास्थल पर पहुंचे। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बालिका की पहचान करते हुए ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परिजनों के साथ पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर परिजनों का कहना है कि बालिका की दिमागी हालत ठीक नहीं रहती थी। इसके चलते उसने आत्मघाती कदम उठाया है।
 
रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव
मंझनपुर (ब्यूरो)। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर भदवां गांव के समीप शनिवार की सुबह एक 40 वर्षीय युवक की लाश रेलवे ट्रैक पर पड़ी मिली। खेत की ओर गए गांव के लोगों ने युवक की लाश देखी तो सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लोगों का कयास है कि युवक आस-पास के ही किसी गांव का रहने वाला होगा।
विज्ञापन

 
ट्रेन के सामने युवती ने लगाई छलांग, मौत
मंझनपुर (ब्यूरो)। कोखराज थाना क्षेत्र के जीवनगंज रेलवे क्रासिंग के समीप शनिवार की सुबह एक युवती ने ट्रेन  के सामने छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। हादसा देख मौके पर पहुंचे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से युवती के शव की पहचान कराने का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें