फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके आई युवती से सामूहिक दुराचार

Sat, 14 Oct 2017 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
रेप - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
सरायअकिल इलाके में बृहस्पतिवार शाम मायके आई युवती से दरिंदों ने सामूहिक दुराचार किया। दरिंदगी के बाद कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने थाने से डांटकर भगा दिया। सीओ के निर्देश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


सरायअकिल थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती नवरात्र पर्व पर ससुराल से मायके आई थी। बताया कि बृहस्पतिवार शाम वह खेत की ओर गई थी। इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे गांव के ही दो युवक उसे दबोच कर बाजरे के खेत में उठा ले गए। इसके बाद मुंह दबाकर अस्मत लूट ली। दरिंदगी के बाद आरोपी युवक कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। घर पहुंची पीड़िता ने आपबीती परिजनों को बताई। दरिंदों के घर उलाहना देने के बाद पीड़िता परिवार के साथ थाने पहुंची।

आरोप है कि पुलिस ने तहरीर लेने के बाद उसे डांटकर थाने से भगा दिया। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलते देख पीड़िता शुक्रवार को भाई के साथ मंझनपुर पहुंची और सीओ को प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई। सीओ सिटी के निर्देश पर सरायअकिल पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। सीओ मुईन अहमद ने बताया कि छेड़खानी का मुकदमा रात में ही पुलिस ने दर्ज कर लिया था। मेडिकल रिपोर्ट और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
गैंगरेप के मामले में पुलिस का खेल
सरायअकिल पुलिस ने युवती के साथ हुए गैंगरेप के मामले में खेल करते हुए छेड़खानी का मामला दर्ज कर पीड़िता को घर भेज दिया जबकि पीड़िता गैगरेप की घटना बताती रही। सरायअकिल पुलिस की इस कार्यप्रणाली से पीड़िता आहत है। हालांकि सीओ ने जांच और मेडिकल परीक्षण के बाद धारा बढ़ाने की बात कही है।


बाजार गई किशोरी लापता, अनहोनी की आशंका
चायल (ब्यूरो)। चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी सात अक्तूबर को घर से चौराडीह बाजार दवा खरीदने गई थी। देर शाम घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की पर कहीं पता नहीं चला। शुक्रवार को पीड़ित पिता ने अनहोनी की आशंका जताते हुए मामले की शिकायत पुलिस से की। गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें