फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में मासूम डूबा, मौत

Tue, 17 May 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
मौसी के घर नरवरपट्टी गांव जश्न-ए मिलादुन्नवी जलसे में गया 11 वर्षीय मासूम बालक सोमवार को गंगा नदी में जिंदा समा गया। दोपहर में वह घर से गंगा नहाने के लिए नरवरपट्टी गंगा घाट पर गया था। चीख-पुकार सुन आस-पास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोर दो घंटे की मशक्कत के बाद बालक के शव को नदी से बाहर निकाल पाए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मासूम बच्चे की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


कोखराज थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव की रहने वाली खुशनुमा बानो पत्नी अख्तर रविवार को 11 वर्षीय बेटे समद के साथ बहन के घर नरवरपट्टी गांव गई थी। रात में गांव में जश्न-ए मिलादुन्नवी जलसे का आयोजन किया गया था। बताया जा रहा है कि सोमवार की दोपहर वह घर से गंगा नदी नहाने के लिए गया था। नहाते समय अचानक मासूम का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जाकर डूबने लगा। मासूम बालक की चीख-पुकार सुन गंगा घाट पर मौजूद अन्य लोग भागकर मौके पर पहुंचे।

जब वह बच्चे को बचाने का प्रयास करते वह गहरे पानी समा चुका था। परिजनों के साथ गंगा घाट पर पहुंचे स्थानीय गोताखोरों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह मासूम बच्चे के शव को बाहर निकाला। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के शव परिजनों को सौंप दिया है। मासूम बच्चे की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें