करारी इलाके में रविवार की रात हुए सड़क हादसे में किशोर की मौत हो गई। रात में वह पिकअप से टेंट का सामान लेकर मुलानी गांव से करारी लौट रहा था। मुलानी मोड़ के समीप किशोर गाड़ी के नीचे चला आया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेजते हुए चालक को हिरासत में ले लिया है। हादसे में हुई किशोर की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
करारी कस्बे के आजाद नगर मोहल्ले का रहने वाला सैफ अली (16) पुत्र अशरफ अली रविवार की रात मुलानी गांव से टेंट का सामान पिकअप में लादकर करारी लौट रहा था। बताया जा रहा है कि मुलानी मोड़ के समीप अचानक वह पिकअप से नीचे गिर पड़ा। इसी दौरान वाहन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर घटना पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने पिकअप चालक को हिरासत में लेकर घटना की तहकीकात शुरू कर दी है। किशोर की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।