फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर लूट ली इज्जत

Mon, 02 May 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
सैनी इलाके की एक युवती का रिश्तेदार हवस मिटाने को हैवान बन गया। शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती की इज्जत लूटता रहा। पखवारे भर पहले युवती ने शादी के लिए जिद किया तो युवक मुकर गया। युवती घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। रविवार को पीड़िता ने मंझनपुर कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने बताया कि उसकी रिश्तेदारी मंझनपुर इलाके में है।

रिश्तेदारी के एक युवक का उसके घर आना-जाना था। दुल्हन बनाने का सब्जबाग दिखाकर युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद उसके साथ तीन साल तक आए दिन मनमानी करता रहा। दो दिन पहले युवक ने उसे बहाने से घर बुलाया। सुबह जब उसने शादी की बात कही तो युवक ने इंकार करते हुए उसे घर से भगा दिया। युवती घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। रविवार को पीड़िता मंझनपुर कोतवाली पहुंची और घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। मंझनपुर कोतवाल मोहम्मद हाशिम ने बताया कि पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। तफ्तीश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें