फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से गृहस्थी का सामान तबाह

Fri, 07 Apr 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
चायल तहसील क्षेत्र के सरायअकिल के गुड़मंडी में स्थित एक घर में गुरुवार को आग लग गई। देखते ही देखते लाखों की गृहस्थी का सामान राख हो गया। आग कैसे लगी, इसके कारणों का खुलासा नहीं हो सका। दमकल के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया था।
विज्ञापन


   सरायअकिल के गुड़मंडी मोहल्ला निवासी शिव प्रसाद गुप्ता पुत्र मोतीलाल इलाहाबाद में ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। शिव प्रसाद गुरुवार की सुबह खा-पी कर घर से इलाहाबाद के लिए निकल गया। घर के सभी सदस्य दोपहर करीब एक बजे घर के भीतर थे। इसी दौरान अचानक घर में आग लग गई। आग की लपटों से खपरैलनुमा मकान घिर गया तो लोगों को जानकारी हुई। परिवार के सदस्य किसी तरह शोर मचाते हुए बाहर निकले। मोहल्ले के लोग अपने-अपने घरों से बाल्टी-डिब्बा लेकर बाहर आए। दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले ही नागरिकों ने आग पर काबू पा लिया। आग लगने से शिव प्रसाद के घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें