फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से पड़ोसी ने किया दुराचार

Tue, 18 Apr 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
कोतवाली इलाके में रविवार की दोपहर खेत गई किशोरी की पड़ोसी युवक ने अस्मत लूट ली। दरिंदगी के बाद युवक कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। घर पहुंची किशोरी ने आपबीती परिजनों को बताई। देर शाम पीड़िता के मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


   मंझनपुर कोतवाली इलाके के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी रविवार की दोपहर खेत की ओर गई थी। इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठा पड़ोसी युवक अकेली देख उसे दबोच कर अरहर के खेत में उठा ले गया। युवक के चंगुल में फंसी किशोरी चीखती, इससे पहले युवक उसके मुंह में कपड़े ठूंस इज्जत लूट ली। हवस मिटाने के बाद युवक किशोरी को कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला।

युवक के चंगुल से छूटी किशोरी बदहवास हालत में घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी। देर शाम पीड़िता को लेकर घर वाले मंझनपुर कोतवाली पहुंचे। पीड़िता के मां की तहरीर पर पुलिस आरोपी सुनील कुमार सोनकर के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से आरोपी युवक घर छोड़कर फरार है। मंझनपुर कोतवाल दिनेश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। पुलिस घटना की जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें