पुरामुफ्ती के बरवा गांव के समीप मंगलवार की सुबह सड़क किनारे एक युवक की लाश पड़ी मिली। शव देख मौके पर लोगों का मजमा जमा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया। पर पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली। चर्चा है कि युवक की गलाघोंट कर हत्या करने के बाद शव को वहां ठिकाने लगाया है। पुलिस ने युवक की लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इलाहाबाद-भगवतपुर मार्ग पर पुरामुफ्ती के बरवा गांव के समीप मंगलवार की सुबह एक युवक की लाश सड़क किनारे पड़ी मिली। युवक का शव देख इलाके में सनसनी फैल गई। लाश देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगाें से युवक के लाश की पहचान कराने का प्रयास किया। पर पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली। लोगों का कयास है कि युवक की गलाघोंट कर हत्या करने के बाद शव ठिकाने लगा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुरामुफ्ती कोतवाल धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस घटना की तहकीकात कर रही है। जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।