फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटों ने लिवइन में रह रही मां पर किया हमला

Wed, 08 Jun 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
लिव इन रिलेशनशिप में रह रही मां पर उसके पुत्रों की ओर से हमला करने का मामला सामने आया है। घायल महिला को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और उसके बयान दर्ज किए। उपचाराधीन कालांवाली निवासी 45 वर्षीय कांता देवी का कहना है कि वह एक युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती है।
विज्ञापन


उसके पुत्र इसका विरोध कर रहे हैं। पहले भी इस बात को लेकर पुत्रों के साथ उसका विवाद हो चुका है, लेकिन पुलिस थाने में समझौता हो गया। सोमवार रात को उसके दोनों पुत्र व समधि उसके घर में घुस आए और डंडों से हमला कर दिया। शोर मचने पर उक्त सभी भाग खड़े हुए। पड़ोस के लोगों ने उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। कांता देवी के सिर पर गहरी चोट आई है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस का कहना है कि घायल के पूरी तरह फिट होने के बाद उसका बयान लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें