फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुआरी बाप ने एक लाख में बेटी को बेचा

Sun, 02 Apr 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
कोखराज इलाके के एक जुआरी बाप ने अपनी शादीशुदा बेटी का सौदा कर दिया। ससुराल से मायके बुलाकर लाने के बाद उसे इटावा गांव में एक व्यक्ति को एक लाख में बेच दिया। जहां युवती पांच महीने बंधक रही। किसी तरह उसने घटना की जानकारी पति को दी। पत्नी की तलाश में भटक रहा पति इटावा पहुंचा और किसी तरह उसे आजाद कराकर वापस लाया। शुक्रवार को पति के साथ मंझनपुर पहुंची युवती ने घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी। एसपी के निर्देश पर सैनी कोतवाली पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


   कोखराज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की शादी सात साल पहले सैनी थाना क्षेत्र में हुई है। विवाहिता का पति ड्राइवर है। साल भर पहले विवाहिता से पिता ने 70 हजार रुपये उधार लिया। आरोप है कि पांच महीने बाद उसने पिता से रुपये वापस मांगा तो उन्होंने जल्द ही रुपये वापस करने को कहा। इसके बाद वह टालमटोल करने लगे। इसको लेकर उसके घर में विवाद होने लगा। पिता पर उसने दबाव बनाया तो एक दिन वह चार पहिया वाहन से उसके घर आए। पति उसके बाहर गए थे। नशीला पदार्थ खिलाकर विवाहिता को पिता व चचेरे भाई अपने साथियों के साथ उठा ले गए और इटावा के एक व्यक्ति के हाथ एक लाख में बेच दिया। वह पांच महीने तक इटावा में बंधक रही। पड़ोस की एक महिला की मदद से उसने पति को जानकारी दी तो वह उसे छुड़ाकर लाए। शुक्रवार को पति के साथ मंझनपुर पहुंची युवती ने घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी। एसपी वीके मिश्र ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सैनी कोतवाली पुलिस को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है। एसपी ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है मामले की तहकीकात कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें