सरायअकिल के किशुनपुर अंबारी गांव में बुधवार की रात पेड़ के सहारे घर मे घुसे चोरों ने नगदी समेत लाखों रुपये के जेवर पार कर दिए। घटना की जानकारी गृहस्वामी को सुबह हुई। घटना से गृहस्वामी व उसके परिजनों के होश उड़े हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के किशुनपुर अंबारी गांव का रहने वाला लक्ष्मण प्रसाद पुत्र ननकू किसान है। बुधवार की रात वह परिवार के साथ घर के भीतर सो रहा था। रात घर के पीछे लगे पेड़ के सहारे छत पर पहुंचे चोर नीचे आए। इसके बाद बंद कमरे का ताला तोड़कर आलमारी में रखा 35 हजार रुपये कैश, सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन कपड़ा आदि करीब ढाई लाख रुपये की संपत्ति उठा ले गए। इसके बाद मुख्य दरवाजे को खोल मौके से भाग निकले। घटना की जानकारी गृहस्वामी को सुबह हुई। कमरे में रखा नगदी के साथ आलमारी में रखा सामान गायब था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद गृहस्वामी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर घटना की तहकीकात शुरू कर दी है।