फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर चालक को मारा चाकू, लहूलुहान

Wed, 25 Mar 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
घर के सामने हंगामा करने से मना करने पर नशे में धुत एक युवक ने घोघ का पुरा गांव के डंपर चालक को चाकू मारकर जख्मी कर दिया। चालक को घरवालों ने नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही हमलावर के खिलाफ महेवाघाट कोतवाली पुलिस को तहरीर दी।महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के घोघ का पुरा गांव निवासी रामकरन डंपर चालक है। इसने बताया कि सोमवार रात वह खेत की ओर गया था। वापस लौटने पर गांव का ही एक युवक नशे में धुत होकर उसके घर के सामने हंगामा कर रहा था। उसने घर के सामने हंगामा करने से युवक को मना किया।
विज्ञापन


आरोप है कि इस पर नशेड़ी युवक उससे भिड़ गया। कहासुनी के साथ उसने उसके साथ हाथापाई की। जेब से चाकू निकालकर उसके ऊपर वार कर दिया। इससे उसके पेट, गाल में चोट लग गई। घायल युवक के शोर पर परिवार के सदस्य और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इससे पहले हमलावर भाग निकला। खून से लथपथ युवक को परिजन नजदीक के अस्पताल ल गए। जहां से उसे डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं भुक्तभोगी ने हमलावर के खिलाफ तहरीर पुलिस को दे दी है। घटना को लेकर दोनों परिवारों में तनातनी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें