फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी युवक ने युवती से की छेड़खानी

Wed, 13 Jul 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
कौशाम्बी थाने की चौखट पर कानून दम तोड़ रहा है। मामला एक युवती से छेड़खानी का है। थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले दिनदहाड़े एक युवती से शराबी युवक ने छेड़खानी की। स्थानीय लोगों के बीच बचाव पर आरोपी धमकी देते हुए मौके से भाग गया। मामले की तहरीर पीड़िता ने कौशाम्बी थाने में दी। मगर पुलिस ने तहरीर लेने के बाद रिपोर्ट दर्ज करना तक मुनासिब नहीं समझा। न्याय के लिए पीड़िता तीन दिन से थाने का चक्कर काट रही है।
विज्ञापन


कौशाम्बी थाने के एक गांव की महिला नौ जुलाई को सराय अकिल बाजार गई थी। वापस लौटते समय वह भीखा गर्ग का पुरवा चौराहे पर उतरी। उसके उतरते ही शराब के नशे में धुत एक युवक युवती के पास पहुंचा और हाथ पकड़कर अश्लील हरकत करने लगा। युवती ने विरोध किया पर वह नहीं माना।

सरेराह युवती से छेड़खानी देख स्थानीय लोगों ने बीच बचाव किया। इस पर आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। घटना के बाद पीड़िता तहरीर लेकर कौशाम्बी थाने पहुंची। पुलिस ने तहरीर तो ले लिया पर तीन दिन बाद भी मामले की रिपोर्ट नहीं दर्ज किया। थाने पर न्याय न मिलने से पीड़िता दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। मामले में कौशाम्बी थानाध्यक्ष भाष्कर मिश्र से पूछा गया तो उन्होंने मामले की जानकारी से ही इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें