फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा किशोरी बरामद, दो धरे

Wed, 13 Jul 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 क्षेत्र के गांव हरनाई से दो माह पहले अगवा की गई किशोरी को पुलिस ने लखीमपुर खीरी के गांव फूलबेहड़ से बरामद कर लिया। 
विज्ञापन

गांव हरनहाई से एक किशोरी को दो माह पूर्व कुछ लोग अपने साथ ले गए थे। इस मामले में लड़की के पिता की ओर से पांच लोगों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर किशोरी के पिता से एसपी से मिलकर खुटार पुलिस की शिकायत करते हुए लड़की बरामद कराए जाने और आरोपियों को जेल भिजवाने की मांग की थी। एसपी की फटकार के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर गांव फूलबेहड़ से लड़की को बरामद कर लिया। मामले में नामजद पलिया कसबे के  इंद्रासन और उसे संरक्षण देने वाले फूलबेहड़ के निर्मल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। नामजद  चार आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। 
विज्ञापन


बालिका को मारने का 
प्रयास करने का आरोप
खुटार। थाना के गांव पिपरिया भागवंत निवासी महेंद्र कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के ही कुछ लोगों से उसका चार दिन पूर्व विवाद हो गया था। विपक्षी लोगों ने उसकी पिटाई कर दी थी। मंगलवार शाम वह किसी काम से बाहर गया था। उसकी चार वर्षीय पुत्री नैंसी घर के बाहर चारपाई पर सो रही थी। पुरानी रंजिश के चलते पड़ोस के एक युवक ने उसकी पुत्री की गर्दन दबाकर मारने का प्रयास किया।  उसके भतीजे ने यह देखकर शोर मचाया तो आरोपी मौके से भाग निकला। परिवार के लोग बालिका को निजी डॉक्टर के पास ले गए और प्राथमिक उपचार के बाद थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें