फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक नकल होने पर परीक्षा निरस्त, केंद्र डिबार

Fri, 31 Mar 2017 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
कौशाम्बी
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा की दोनों पालियों में गुरुवार को सघन छापेमारी कर अफसरों ने कार्रवाई की। हाईस्कूल परीक्षा के दौरान उड़नदस्ते की टीम ने एक कक्ष निरीक्षक को कार्यमुक्त कर दिया तो इंटर में एक विद्यालय की परीक्षा निरस्त करते हुए केंद्र को डिबार करने की संस्तुति की गई। पहली पाली में सीडीओ ने चार केंद्रों का निरीक्षण किया। किसी भी केंद्र में स्टेटिक मजिस्ट्रेट मौजूद नहीं मिले। सीडीओ ने इनके खिलाफ कार्रवाई कर दी है।
विज्ञापन


गुरुवार को प्रथम पाली में इंटरमीडिएट उर्दू व हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान की परीक्षा थी। नकल पर नकेल कसने के लिए वित्त एवं लेखाधिकारी राजीव पांडेय की टीम हाजीपुर पतौना स्थित सियाराम बचईलाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंची। यहां पर नागरिक शास्त्र के अध्यापक ड्यूटी पर मिले। मामले को संज्ञान में लेते हुए शिक्षक को कार्यमुक्त कर दिया गया। दूसरी पाली में इंटर जीव विज्ञान का पहला पेपर था। नकल की सूचना पर डीएम अखंड प्रताप सिंह, स्टेटिक मजिस्ट्रेट व जिला विद्यालय निरीक्षक की टीम राबिया बेगम उमावि मधवामई स्कूल पहुंची। अफसरों की टीम को स्कूल में नकल तो नहीं मिली पर परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं आपस में मेल खा रही थीं। डीएम ने कुछ परीक्षार्थियों से उत्तर पुस्तिका में लिखे गए सवालों को भी पूछा पर कोई जवाब नहीं दे सका। सामूहिक नकल की पुष्टि होने पर डीएम ने विद्यालय की परीक्षा को निरस्त करते हुए केंद्र को डिबार करने का निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षक को दिया। सीडीओ डॉ. दिनेश कुमार सिंह ने प्रथम पाली में हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा का निरीक्षण किया।

सबसे पहले बजरंगबली उमावि चांदेराई पहुंचे। स्टेटिक मजिस्ट्रेट बलदेव पांडेय अनुपस्थित मिले। राजरानी उमावि भगवतपुर कटरी में भी स्टेटिक मजिस्ट्रेट उपमुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. समदर्शी अनुपस्थित मिले। इसके अलावा लिपिक रोहित, रामबहादुर कक्षों में ड्यूटी करते हुए मिले। इन दोनों को हटा दिया गया। चौधरी हरी प्रसाद सिंह इंटर कालेज घासीपुर में भी स्टेटिक मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, रामकृपाल सिंह इंटर कालेज रानीपुर में कक्ष संख्या तीन में कक्ष निरीक्षक को इमला बोलते हुए पकड़ा। कक्ष निरीक्षक को हटा दिया गया है। यहां से भी सेक्टर मजिस्ट्रेट जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी पन्नालाल अनुपस्थित मिले।  निर्मला देवी स्मारक इंटर कालेज महेवाघाट के केंद्र व्यवस्था को भी सीडीओ ने हटाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें