फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला संयुक्त चिकित्सालय के डॉक्टर पर मुकदमा

Sun, 28 Jan 2018 12:38 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रसूता के  ऑपरेशन में लापरवाही बरतना जिला संयुक्त अस्पताल के एक सर्जन को महंगा पड़ा। शुक्रवार को पीड़ित प्रसूता के भाई की तहरीर पर मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने आरोपी चिकित्सक पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली के सिराथू वार्ड नंबर 11 निवासी रजत कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रसव पीड़ा होनें पर उसने बहन पूजा देवी को 6 जनवरी की शाम जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर सर्जन डॉ अखिलेश ने ऑपरेशन की सलाह दी। ऑपरेशन के बाद प्रसूता का इलाज भी संबधित चिकित्सक की निगरानी में कराया गया। इस दौरान प्रसूता की हालत में सुधार नहीं हुआ। आरोप है कि इलाज में बरती गई लापरवाही से प्रसूता की किडनी और लीवर खराब हो गए।

चिकित्सक की लारवाही से खफा पीड़ित भाई शुक्रवार को मंझनपुर पहुंचा और मामले की शिकायत पुलिस से की। पीड़ित भाई की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। कोतवाल धनंजय वर्मा ने बताया कि आरोपों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। तहकीकात के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें