फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से बालिका की मौत, कोहराम

Tue, 18 Oct 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएचसी चायल के मनौरी बाजार की  एक बालिका की डेंगू से रविवार को मौत हो गई। मौत की खबर परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। जानकारी बाजार के लोगों को हुई तो डेंगू के भय से लोग सहम गए। उधर चायल कस्बे के दो लोग डेंगू के चलते जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन


   मनौरी बाजार निवासी खुशी (11) पुत्री अरुण सिंह पटेल को पांच दिन से बुखार आ रहा था। रविवार की शाम हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर एसआरएन पहुंचे। जांच में डेंगू मिलने पर बालिका को बेली रेफर कर दिया गया। प्लेटलेस अधिक घट जाने की वजह से रात में ही बालिका ने दम तोड़ दिया।

इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। अस्पताल में इलाज कराने गए घर वाले शव लेकर सोमवार की सुबह घर पहुंचे और अंतिम संस्कार कर दिया, उधर चायल कस्बे के मनोज कुमार साहू चार दिन से और अजय केशरवानी सप्ताह भर से डेंगू से पीड़ित हैं। दोनों का इलाज इलाहाबाद के निजी चिकित्सालय में चल रहा है। सोमवार की सुबह डेंगू से मौत की जानकारी मनौरी बाजारवासियों को हुई तो उनमें दहशत भर गई। सबसे बुरा हाल बुखार से पीड़ित मरीजों का है। उनमें इस बात का भय व्याप्त हो गया कि कहीं उन्हें भी तो डेंगू नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेंगू जानलेवा बीमारी है। इसकी जांच जिला अस्पताल में करा सकते हैं। बीमारी से बचने के लिए मच्छरों से हर हाल में बचाव करें।
डॉ. एसके उपाध्याय, सीएमओ, कौशाम्बी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें