पिपरी के शेरपुर गांव में मंगलवार दोपहर मामूली बात पर दबंगों ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसका सिर फट गया। पीड़ित ने दो आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दे दी है।
शेरपुर निवासी समलेश कुमार ने बताया कि दोपहर को वह गांव में ही पान की दुकान पर गुटका खाने गया था। वहां पड़ोसी दो युवक पहले से मौजूद थे। इन दोनों ने समलेश से पान खिलाने के लिए कहा, मना करने पर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान डंडा लगने से समलेश का सिर फट गया। झगड़े के दौरान चीख-पुकार सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। पीड़ित ने मकदूमपुर चौकी जाकर पुलिस को शिकायती पत्र दिया।