फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोखराज में विवाहिता को जिंदा जलाने का प्रयास

Wed, 14 Feb 2018 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज इलाके के इमामगंज गांव में शनिवार शाम मिट्टी का तेल छिड़ककर विवाहिता को जिंदा जलाने की कोशिश की गई। पीड़िता ने सास-ससुर व एक रिश्तेदार पर आरोप लगाया है। मंगलवार को उसने घटना की शिकायत एसपी से की है।
विज्ञापन


कोखराज के शहजादपुर गांव की समा बानो का विवाह चार महीने पहले इमामगंज निवासी मो. अमजद से हुआ है। आरोप है कि शादी के बाद से ही सास-ससुर एक रिश्तेदार के साथ मिलकर विवाहिता पर दुकान में बैठने का दबाव बना रहे थे। नहीं मानने पर उसे प्रताड़ित किया जाता।

पीड़िता की मानें तो शनिवार शाम सास-ससुर और रिश्तेदार ने उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद मिट्टी का तेल छिड़ककर जिंदा जलाने का प्रयास किया। इस दौरान चीख-पुकार सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच बचाव कर विवाहिता की जान बचाई।
विज्ञापन


घटना से डरी-सहमी पीड़िता उसी रोज मायके चली गई। उसने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र भी दिया। इल्जाम है कि पुलिस ने किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की। इस वजह से आरोपियों का हौसला बढ़ा हुआ है। वह धमकियां देकर लगातार समझौते का दबाव बना रहे हैं। पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कोखराज एसओ को जांच और कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें