फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल-बाइक में भिड़ंत, अधेड़ की मौत

Thu, 29 Jun 2017 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
 सैनी थानाक्षेत्र के गिरधरपुर गढ़ी गांव के समीप तेज रफ्तार बाइक साइकिल सवार से भिड़ गई। हादसे में साइकिल सवार अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख आस-पास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बाइक सवार को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधेड़ की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली के गिरधरपुर गढ़ी गांव का राम स्वरूप (55) मंगलवार सुबह साइकिल से देवीगंज बाजार जा रहा था। गांव के समीप पीछे से आए बाइक सवार सुनील कुमार पुत्र चिरौजी लाल निवासी कुंडा ने टक्कर मार दिया। बाइक की जोरदार टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ चिटक कर दूर जा गिरा। हादसे में अधेड़ राम स्वरूप की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

 हादसा देख आस-पास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस के साथ मृतक के परिजनों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सुनील को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधेड़ की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें