चरवा थाने के पूरे अयोध्या गांव में शनिवार की भोर करंट छू जाने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने घटना की जानकारी इलाकाई पुलिस को दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। हादसा कूलर को ठीक करते समय हुआ।
पूरे अयोध्या निवासी ननकऊ (28) पुत्र शिवलाल यादव शनिवार की भोर साढ़े पांच बजे घर में रखा कूलर ठीक कर रहा था। इस दौरान उसे करंट लग गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी भी मौके पर जुट गए। आनन-फानन में परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।