फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहाधारी बदमाशों ने तीन घरों को लूटा

Thu, 04 Aug 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के शुकुवारा गांव में मंगलवार की रात असलहाधारी बदमाशों ने तीन घरों को निशाना बनाया। पीड़ितों को बंधक बनाकर घरों में रखी नगदी, जेवर और बर्तन बदमाश लूट ले गए। मामले की तहरीर पीड़ितों ने बुधवार की सुबह सरायअकिल पुलिस को दी। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन


शुकुवारा गांव में मंगलवार की रात दर्जनभर असलहाधारी बदमाश रामकली पत्नी रामऔतार के घर पहुंचे। बदमाशों ने धमकी देकर दरवाजा खुलवाया। इसके बाद महिला को बंधक बनाकर घर में रखा 21 सौ रुपया नगद, गहने और कपड़ा-बर्तन लूट लिया। इसके बाद बदमाशों ने पड़ोसी छोटकू पुत्र पुरुषोत्तम को अपना निशाना बनाया। यहां पर बदमाशों ने बंधक बनाकर तीन हजार रुपया नगद, जेवर और बर्तन लूटा। इसके बाद बदमाश पड़ोस में रह रहे पुरुषोत्तम के घर का दरवाजा खुलवाया।

यहां पर नगदी जेवर के अभाव में बदमाशों को बर्तन और कपड़े पर ही संतोष करना पड़ा। बदमाशों के जाने बाद पीड़ित भयवश चुपचाप पड़े रहे। सुबह होने पर जानकारी ग्रामीणों को हुई तो दहशत फैल गई। तहरीर मिलने पर सराय अकिल पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें