फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी के घर धावा बोलकर मचाया उत्पात

Tue, 07 Jul 2015 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
कौशाम्बी क्षेत्र के मोहद्दीनपुर कोरांव गांव के एक व्यक्ति के घर पड़ोसी ने साथियों के साथ हमला करके जमकर उत्पात मचाया। घर में तोड़फोड़ की। विरोध करने पर गृहस्वामी को जान से मारने की धमकी देते हुए हमलावरों ने असलहा लेकर दौड़ा लिया। भुक्तभोगी ने दूसरे के घर में घुसकर जान बचाई। चीख-पुकार पर गांववालों को दौड़ने पर हमलावर भाग निकले। शिकायत लेकर जाने पर पुलिस ने डांटकर भगा दिया। भुक्तभोगी ने सोमवार को इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की।
विज्ञापन


कौशाम्बी थाना क्षेत्र के मोहद्दीनपुर कोरांव गांव निवासी दिलीपकुमार पुत्र चंद्रपाल ने बताया कि प्रधान और पूर्व प्रधान से उसकी पुरानी रंजिश है। रविवार की सुबह वह गांव के पप्पू लोधी का जॉबकार्ड बनवाने के लिए प्रधान के घर गया था। वहीं उसकी प्रधान से कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि रात करीब दस बजे प्रधान ने असलहाधारी लोगों के साथ उसके घर पर हमला कर दिया गया। घर में घुस तोड़फोड़ की। विरोध करने पर हमलावरों ने उसे असलहे लेकर जान से मारने की नीयत से दौड़ा लिया। वह भागकर एक अन्य मकान में घुस गया।

जिससे उसकी जान बच सकी। चीख-पुकार पर गांव के अन्य लोग जुट गए। ग्रामीणों के आने पर हमलावर उसे और परिवार के अन्य सदस्यों को जान से मार डालने की धमकी देते हुए भाग निकले। हमलावरों को चले जाने के बाद वह कौशाम्बी थाने गया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। आरोप है कि नामजद तहरीर देने के बाद भी इलाकाई पुलिस ने हमलावरों पर कोई कार्रवाई नहीं की। उसे डांटकर भगा दिया गया। स्थानीय पुलिस से न्याय नहीं मिलने पर भुक्तभोगी ने सोमवार को मंझनपुर पहुंचकर घटना की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी ने एसओ कौशाम्बी को जांच करके कार्रवाई का निर्देश दिया है। उधर, रविवार की शाम हुई घटना के बाद से दोनों परिवारों में तनातनी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें