फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से युवक-अधेड़ के उड़े चीथड़े

Tue, 07 Jul 2015 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर सोमवार की सुबह कौशाम्बी में अलग-अलग स्थानों पर एक अधेड़ और एक युवक की क्षत-विक्षत लाश मिली। दोनों शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव देखने वालों का मानना है कि ट्रेन के सामने छलांग लगाकर खुदकुशी की गई है। इलाकाई पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। एसओ ने बताया कि शिनाख्त होने के बाद ही घटना का सच सामने आएगा।
विज्ञापन


 कोखराज थाना क्षेत्र के चमंधा गांव के लोग सोमवार की सुबह खेतों की ओर जा रहे थे। जैसे ही लोग रेलवे ट्रैक के समीप पहुंचे। ट्रैक पर करीब 25 वर्षीय युवक की क्षत-विक्षत लाश दिखी। शव देखकर लोग सन्न रह गए। रेलवे पटरी पर युवक की लाश मिलने की भनक लगते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर आई इलाकाई पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने की कोशिश की। घंटों की मशक्कत के बाद भी कोई भी व्यक्ति मृतक की पहचान नहीं कर सका। इसी तरह से भरवारी पूर्वी केबिन के समीप सोमवार की सुबह ही करीब 50 वर्षीय व्यक्ति की भी क्षत-विक्षत लाश मिलने से सनसनी मच गई। सुबह की सैर के लिए निकले लोगों ने शव देखा, तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आकर शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की। पर, पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस और शव देखने वाले ग्रामीण फौरी तौर पर दोनों घटनाओं को खुदकुशी मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें