फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम की मौत पर दो-दो एफआईआर

Fri, 08 Jan 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज के केशवापुर गांव के 2 साल के मासूम बच्चे की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत मामले में कोखराज पुलिस अजीब खेल दिखा रही है। उसने इस मासूम की मौत पर महीनेभर के भीतर दो-दो एफआईआर दर्ज किया है। पहला केस उसने घटना के 19 दिन बाद मासूम के पिता की तहरीर पर मां के खिलाफ कायम किया था। वहीं अब महीनेभर बाद हत्यारोपी मां की तहरीर पर जेठ, जेठानी, ससुर समेत 4 के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


कोखराज थाना क्षेत्र के केशवापुर टेढ़ीमोड़ गांव निवासी आशीष कुमार दिल्ली में प्राईवेट नौकरी करता है। घर में उसकी पत्नी अपने सास, ससुर और दो साल के मासूम बेटे शुभम के साथ रहती थी। 8 दिसंबर की रात उसके मासूम बेटे की अबूझ हालात में मौत हो गई थी। बेटे की मौत पर उसकी पत्नी ने जेठानी पर रंजिश में कीटनाशक दवा पिलाकर मार डालने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। पर, पुलिस ने जांच का बहाना बनाकर रिपोर्ट नहीं लिखी थी। बेटे की मौत की खबर पर दिल्ली से घर पहुंचे आशीष ने पत्नी पर ही बेटे की जान लेने का आरोप लगाया।

 उसने पुलिस को तहरीर दी। आशीष की तहरीर पर कोखराज पुलिस ने घटना के 19 दिन बाद मासूम की मां रहीसपति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया था। वहीं अब उसी थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार को हत्याभियुक्त मां की तहरीर पर जेठ, जेठानी और ससुर के खिलाफ हत्या का केस कायम किया है। एक की घटना में दो-दो एफआईआर को लेकर इलाकेभर में चर्चाओं का बाजर गरम है। सवाल है कि जब घटना के तुरंत बाद विवाहिता ने जेठानी के खिलाफ तहरीर दी थी, तब पुलिस ने केस क्यों नहीं दर्ज किया।
विज्ञापन


मामले में सीओ सिराथू जर्नादन तिवारी ने बताया कि मासूम के मां-बाप अलग-अलग लोगों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। ऐसे में दोनों की तहरीर पर रिपोर्ट लिख ली गई है। तफ्तीश में जो भी सच्चाई सामने आएगी। वैसी कार्रवाई आगे की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें