फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहेली बना भानुमति की हत्या का राज

Thu, 17 Dec 2015 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायअकिल के उस्मानपुर गांव की विवाहिता भानुमति की लाश बुधवार की रात घर से 100 मीटर दूर गोभी के खेत में मिली थी। गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया था। विवाहिता की हत्या क्यों हुई और किसने की, इसे लेकर परिजन, ग्रामीण और पुलिस परेशान है। घटना को लेकर तमाम चर्चाएं हैं। सीओ चायल ने बताया कि घरवालों के मुताबिक उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। घटना के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, जांच के बाद ही घटना की असलियत सामने आएगी।
विज्ञापन


सरायअकिल थाना क्षेत्र के उस्मानपुर गांव का रामलाल कुशवाहा पुरखास बाजार के एक होटल में काम करता है। उसकी शादी गुलामीपुर करारी की रहने वाली ज्ञानमती से हुई थी। करीब 8 साल पहले ज्ञानमती की मौत हो गई। उसके बाद रामलाल ने ज्ञानमती की छोटी बहन भानुमति से शादी कर ली थी। पहली पत्नी से उसे दो बेटी नीलम (10), नीतू (8) और दूसरी पत्नी से लड़का अजीत (4) और बेटी पूनम (2) है। बुधवार की शाम करीब 7 बजे रामलाल की पत्नी भानुमति (30) खेत की ओर गई थी। काफी देर तक वह घर नहीं लौटी, तो परिजन उसकी खोजबीन में जुटे।

 करीब घंटे भर बाद उसकी लाश घर से 100 मीटर दूर गोभी के खेत में मिली। गले में काला निशान देख आशंका है कि किसी ने गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतारा है। विवाहिता की हत्या की खबर लगते ही मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन और घरवालों से पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल, घटना के 24 घंटे के बाद भी पुलिस यह पता नहीं कर सकी कि भानुमति की हत्या किसने और क्यों की है। पति रामलाल की तहरीर पर एफआईआर दर्ज करके पुलिस हत्या की वजह और कातिल की तलाश में जुटी है। सीओ चायल रामभवन यादव ने बताया कि परिजन हत्या की बावत कुछ नहीं बता पा रहे हैं। घटना के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें