फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता पर कार के लिए टूटा कहर

Sun, 01 Nov 2015 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
कार और दो लाख रुपये की मांग पूरी नहीं किए जाने पर चिरारी गांव की विवाहिता पर ससुराल के लोगों ने जमकर कहर ढाया। पीटकर लहूलुहान करने के बाद उसे घर से भगा दिया। कार बगैर ससुराल आने पर जान से मार डालने की धमकी दी गई। मामले में पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


करारी थाना क्षेत्र के म्योहर गांव की रंजना सिंह की शादी दो साल पहले सरायअकिल थाने के चिरारी गांव निवासी विजय सिंह उर्फ राजू से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बीतने के बाद से ही ससुराल के लोग आल्टो कार और दो लाख रुपये की मांग करने लगे। इसके लिए उसे बात-बात पर प्रताड़ित भी किया जाने लगा। इसकी उसने कई बार मायकेवालों को जानकारी भी दी। परिजन उसे समझा-बुझाकर शांत कराते रहे। इधर, मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों की यातनाएं बढ़ती गईं। इस बीच 26 जून की दोपहर उसकी पति और परिवार के अन्य सदस्यों ने जमकर पिटाई की। पीटने के बाद घर से बाहर निकाल दिया।

रोते-सिसकते वह किसी तरह मायके पहुंची। दूसरे दिन मायकेवालों ने ससुराल जाकर मान-मनौव्वल की। बिरादरी की पंचायत भी बुलाई गई। पर, ससुराल के लोग बगैर कार और दो लाख रुपये की मांग पूरी किए उसे विदा कराकर ले आने को राजी नहीं हुए। पखवारेभर की कोशिश के बाद विवाहिता ने थाने में जाकर तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। पुलिस अफसरों की ओर से भी कोई कार्रवाई नहीं कराए जाने पर विवाहिता ने अदालत की शरण ली। शनिवार को अदालत के आदेश पर सरायअकिल पुलिस ने पति समेत ससुराल के 4 सदस्यों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की। एसओ ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन







विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें