फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफा व्यापारी से दिनदहाड़े लाखों के जेवर लूटे

Sun, 01 Nov 2015 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने सरायअकिल कस्बे के सर्राफा व्यापारी से रविवार को दिनदहाड़े लूट की। दुकान खोलते समय बदमाश जेवर और पैसों से भरा उसका थैला छीनकर भाग निकले। थैले में करीब 5.50 लाख के गहने और 50 हजार रुपये नगद थे। कस्बे में सरेआम व्यापारी से हुई लूट की घटना से सनसनी मच गई। घटना की खबर लगते ही इलाकाई पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी। मगर वह लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा सकी। घटना से व्यापारियों में जबरदस्त गुस्सा है।
विज्ञापन


सरायअकिल कस्बे के बुद्धपुरी मोहल्ला निवासी मोतीलाल स्वर्णकार की घर से करीब 200 मीटर दूर भगौतीगंज इलाके में दुकान है। रविवार की सुबह करीब 10 बजे वह बाइक से अपनी दुकान आया। बाइक खड़ी करने के बाद वह दुकान का ताला खोलने लगा। तभी सफेद रंग की अपाचे बाइक से दो युवक आए और उसका गहनों और पैसों से भरा थैला छीनकर भाग निकले। लूट की इस घटना से व्यापारी के होश उड़ गए। वह चीखते-चिल्लाते बदमाशों के भागने की दिशा में दौड़ा। चीख-पुकार सुनकर आसपास के अन्य दुकानदार भी दौड़े।

हालांकि कोई कुछ कर पाता, इससे पहले बदमाश बाइक लेकर फुर्र हो चुके थे। लूट के शिकार हुए व्यापारी के मुताबिक इस थैले में 200 ग्राम सोने के जेवर और करीब 1.50 किलोग्राम चांदी के गहनों के अलावा 50 हजार रुपये की नगदी भी थी। भुक्तभोगी के मुताबिक बदमाशों ने लूट की इस घटना से उसे करीब 6 लाख रुपये का चूना लगाया है। उधर, दिनदहाड़े कस्बे में सर्राफा व्यापारी से हुई लूट की खबर लगते ही सरायअकिल थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। दुकानदार से बदमाशों का हुलिया आदि जानने के बाद पुलिस इन लुटेरों की तलाश में जुटी। पर, खबर लिखे जाने तक वह बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगी सकी थी। पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें