फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान से लाखों का माल चोरी

Sun, 18 Oct 2015 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
कौशाम्बी के भरवारी बाजार में शनिवार की रात चोरों ने एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान से लाखों का सामान पार कर दिया। सेंध काटकर दुकान में घुसे चोर वहां से टीवी, डीवीडी, सोलर पैनल, मोबाइल, बैटरी आदि सामान उठा ले गए। चोरी होने की जानकारी आसपास के लोगों को सुबह हुई। भुक्तभोगी दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके चोरों की तलाश शुरू कर दी है। बाजार में हुई चोरी की इस घटना से अन्य दुकानदारों के भी होश उड़े हुए हैं।
विज्ञापन

कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे के शाहगंज मोहल्ला निवासी विनय कुमार की घर से करीब 300 मीटर दूर नई बाजार में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। रोज की तरह शनिवार की रात भी लगभग 9 बजे वह दुकान बंद करके घर चला आया था। रात में दुकान के पिछवाड़े की दीवार में सेंध काटकर चोर घुस गए। दुकान के पीछे हिस्से में लगे दरवाजे का ताला तोड़कर चोर वहां से 11 एलईडी टीवी, 4 डीवीडी, 8 सोलर पैनल, 4 इनवर्टर की बैटरी, 10 मोबाइल, 2 डीटीएच, 4 घड़ी समेत अन्य इलेक्ट्रानिक्स का सामान उठा ले गए।

दुकान में चोरी होने की जानकारी लोगों को सुबह हुई। मोहल्ले के लोगों ने दुकान के पीछे की दीवार में छेद देखा, तो आशंकावश इसकी जानकारी दुकानदार को दी। यह सुनते ही उसके होश उड़ गए। वह भागकर दुकान पर आया। शटर खोलते ही भीतर से एलईडी समेत इलेक्ट्रॉनिक्स के तमाम कीमती सामान दुकान से गायब देख वह सन्न रह गया। उधर, दुकान में चोरी होने की भनक लगते ही मौके पर मोहल्लेवाले और अन्य दुकानदारों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर इलाकाई पुलिस भी पहुंची। मौका मुआयना करने के बाद पुलिस ने भुक्तभोगी दुकानदार से तहरीर लेकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दुकानदार के मुताबिक दुकान से चोर करीब 3 लाख रुपये का सामान ले गए हैं। वहीं बाजार की मुख्यमार्ग पर स्थित दुकान में हुई चोरी की घटना से अन्य व्यापारियों में भी गुस्सा और दहशत है। लोगों का कहना है कि बाजार में एक किलोमीटर के फासले पर दो-दो पुलिस चौकियां हैं। इसके बाद भी बेखौफ चोर दुकान से लाखों का माल समेट ले गए। ऐसा पुलिस की गश्त बाजार में न होने से हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें