फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल से टकराकर टेंपो पलटा, 10 जख्मी

Sun, 05 Apr 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
अजुहा (ब्यूरो) साइकिल सवार को टक्कर मारने के बाद सवारियों से भरा टेंपो टेंपो अनियंत्रित होकर गुलामीपुर गांव के समीप पलट गया। रविवार की सुबह हाईवे पर हुई इस दुर्घटना में टेंपो सवार एक ही परिवार के नौ लोग और साइकिल सवार युवक भी घायल हो गया। सभी घायलोें का स्थानीय एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मंझनपुर कोतवाली कोतवाली क्षेत्र के शमसाबाद गांव निवासी राजेंद्र कुमार (50) परिवार समेत इलाहाबाद में ही रहते हैं। रविवार की सुबह इलाहाबाद से गांव आने के लिए उन्होंने टेंपो रिजर्व किया था। उसी में बैठकर पूरा परिवार शमसाबाद आ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुबह करीब नौ बजे जैसे ही टेंपो हाईवे पर गुलामीपुर गांव के समीप पहुंचा। टेंपो के सामने अचानक एक साइकिल सवार आ गया।

साइकिल से टकराने के बाद बेकाबू हुआ टेंपो पलट गया। इससे टेंपो में बैठे राजेंद्र कुमार (50) पुत्र गुरु प्रसाद, उनकी पत्नी किरन देवी (45), पुत्र रीतेश  कुमार (19), बेटी मैरी (22) के अलावा ओमचंद्र (30) पुत्र  कि शुन, उसकी पत्नी रीतू (26), मां सरोजनी (60), सत्यम (14) पुत्र अशोक कुमार के साथ ही टेंपो चालक वीरेंद्र कुमार (20) पुत्र पताली निवासी इलाहाबाद भी घायल हो गया। दुर्घटना में साइकिल सवार रमाकांत पुत्र पताली निवासी भैंरोपुर सैनी भी घायल हो गया। दुर्घटना से मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


घटनास्थल पर जुटे लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त टेंपो में फंसे घायलों को प्रयास करके बाहर निकाला। साथ ही सभी को स्थानीय एक निजी हास्पिटल में भर्ती कराया। इनमें ओम चंद्र, रमाकांत और टेंपो चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर आई सैनी कोतवाली पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त टेंपो को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें