फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक नहर में गिरी, युवक की मौत

Sun, 05 Apr 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। सड़क हादसे में शनिवार की दोपहर पूरे हजारी गांव के एक युवक की मौत हो गई। शनिवार की दोपहर वह अपने दोस्त से मिलकर घर लौट रहा था। तभी रास्ते में हासिमपुर किनार गांव के समीप उसकी बेकाबू बाइक सड़क किनारे नहर में पलट गई थी। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। सूचना पर आई पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के पूरे हजारी गांव निवासी अरविंद कुमार (32) पुत्र देशराज कपड़े की सिलाई का काम करता था। गांव से करीब एक किलोमीटर दूर नहर किनारे उसकी दुकान है। बताया जाता है कि शनिवार की दोपहर वह बाइक लेकर अपने दोस्त से मिलने हिसामपुर किनार गांव गया था। दिन में करीब दो बजे लौटते समय जैसे ही वह हासिमपुर गांव से बाहर निकला। मोड़ पर बाइक बेकाबू होकर नहर में पलट गई।

इससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बाइक समेत युवक को सूखी नहर में गिरा देख राहगीर चीखते-चिल्लाते दौड़े। खून से लथपथ युवक को मृत देख लोगों के होश उड़ गए। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी इलाकाई पुलिस के साथ घायल युवक के परिजनों को दी। मार्ग दुर्घटना की खबर लगते ही युवक के परिजन रोते बिलखते घटना स्थल पहुंचे। आनन-फानन में परिवार के लोग युवक को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायअकिल गए। जहां डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, छानबीन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें