फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जजौली गांव में घर खंगाल ले गए चोर

Sat, 04 Apr 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
टेंवा (ब्यूरो)। बेखौफ चोरों ने शुक्रवार की रात जजौली गांव के एक घर को खंगाल डाला। दीवार फांदकर दाखिल हुए चोर घर से गहने, कपड़े, बर्तन, खाद्यान्न समेत करीब दो लाख रुपये का सामान समेट ले गए। घटना के समय परिवार के सदस्य एक रिश्तेदार की मौत पर दुख जताने गए थे। पीड़ित ने घटना की तहरीर पश्चिमशरीरा कोतवाली में दे दी है।
विज्ञापन


जजौली गांव में नवरात्र की नवमी को कथित साधु के अग्निस्नान की कोशिश की थी। इस दौरान हुए बवाल में साधु के शिष्यों और ग्रामीणों ने दरोगा पर हमला करके उसे लहूलुहान कर दिया था। दरोगा की सर्विस रिवाल्वर भी लूट ली थी। इस मामले में पुलिस 25 नामजद और 200 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखी है। गिरफ्तारी के डर के कारण ज्यादातर ग्रामीण घर छोड़कर फरार हैं।

इसी गांव के रहने वाले भानुप्रताप पुत्र जगन्नाथ के एक रिश्तेदार की शुक्रवार की सुबह मौत हो गई। गम में शरीक होने के लिए भानु प्रताप परिवार के अन्य सदस्यों के साथ वहीं गया था। उसके बंद मकान की दीवार फांदकर घुसे चोर 10 हजार रुपये, 500 किलोग्राम चांदी जेवर और करीब 10 ग्राम सोने के गहने के अलावा कपड़े, बर्तन, खाद्यान्न समेत करीब दो लाख रुपये का सामान उठा ले गए।
विज्ञापन


घर में चोरी होने की जानकारी शनिवार की सुबह भानु प्रताप के घर लौटने पर हुई। कमरों का ताला टूटा और सामान बिखरा देख उसके होश उड़ गए। भुक्तभोगी ने घटना की तहरीर पश्चिमशरीरा कोतवाली पुलिस को दे दी है। बता दें कि गांव में घटना के बाद से सन्नाटा है। इसी का फायदा उठाते हुए इस गांव में चोर-उचक्के भी सक्रिय हो उठे हैं। इसे लेकर गांव में मौजूद महिलाओं में दहशत है। मामले में एसओ ने बताया कि घटना की शिकायत मिली है। पुलिस छानबीन में जुटी है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें