फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने दंपती को पीटकर किया अधमरा

Tue, 25 Aug 2015 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज थाना क्षेत्र के हिसामपुर परसखी गांव में रविवार शाम दबंगों ने एक दंपती को पीटकर अधमरा कर दिया। शोर पर परिवार के साथ गांव के कई लोग मौके पर पहुंचे और दंपती की जान बचाई। आरोप है कि नामजद शिकायत करने पर पुलिस ने उन्हें डांटकर थाने से भगा दिया। इलाकाई पुलिस ने न्याय नहीं मिलता देख पीड़ित मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। एएसपी ने भुक्तभोगी परिवार को जांच और कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन


कोखराज थाना क्षेत्र के हिसामपुर परसखी गांव की रहने वाली संगीता देवी पत्नी राज किशोर ने बताया कि रविवार शाम वह खेत से घर लौट रही थी। तभी रास्ते में गांव के ही दबंग पुरानी अदावत को लेकर उससे भिड़ गए। कहासुनी के दौरान हमलावरों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। पत्नी को पिटता देख राजकिशोर मौके पर पहुंचा तो हमलावरों ने दंपती को बेरहमी से पीट दिया। ग्रामीणों के विरोध करने पर हमलावार दंपती को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। आरोप है कि दबंगों की पिटाई के बाद शिकायत लेकर थाने गई तो पुलिस ने डांटकर भगा दिया। पीड़िता मंगलवार को पति के साथ मंझनपुर पहुंची। अपर पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई। एएसपी ओपी पांडेय ने एसओ को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

00
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें