जिले की पुलिस ने रविवार की रात अंतर्जनपदीय बाइक चोरों के गिरोह का भंडाफोड़ दिया। पुलिस ने गिरोह के सरगना को साथी के साथ गिरफ्तार करते हुए चोरी की 16 बाइकें बरामद किया है। हलाकि इस बावत पुलिस अफसर अभी कुछ भी बोलने से कतरा रहे है। सूत्रों की मानें तो पुलिस अभी और बाइकें बरामद करने की फिराक में लगी है।
द्वाबा में सक्रिय अंतर्जनपदीय बाइक चोरो के गिरोह की तलाश में जुटी जिले की पुलिस ने रविवार की रात गिरोह का भंडाफोड़ दिया है। पुलिस टीम ने कौशाम्बी थाना क्षेत्र के पाली उपरहार गांव में छापामारी करते हुए गिरोह के सरगना को साथी के साथ धर दबोचा है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए गिरोह के सरगना और साथी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की करीब 16 बाइकें भी बरामद किया है।
सूत्रों की मानें तो गिरोह कौशाम्बी के अलावा बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर और प्रतापगढ़ में भी वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस के हत्थे कौन-कौन चढ़ा है इस बावत एसओजी प्रभारी के साथ अफसर भी खामोशी अख्तियार किए हुए है। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक ओपी पांडेय का कहना है कि फिलहाल उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं है। बता दें कि पुलिस की सक्रियता के बाद भी पुलिस रोजना बाइक चोरी की घटनाएं हो रही है। हालांकि इससे पहले भी पुलिस ने कई गिरोह को पकड़ कर सलाखों के पीछे भेज चुकी है।