फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चोें के विवाद में दो पक्षों में चली गोली

Wed, 05 Aug 2015 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज के ऊंचवा नसीरपुर गांव में बुधवार रात बच्चों के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों ओर से हुई फायरिंग में दो लोग जख्मी हो गए। घायलाें को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समाचार भेजे जाने तक सीओ सिराथू जनार्दन तिवारी मय फोर्स के मौके पर मौजूद थे। कोखराज क्षेत्र के ऊंचवा नसीरपुर गांव में बुधवार सुबह धर्मराज और मक्खन के बच्चाें के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। बच्चों के बीच हुए झगड़े को लेकर रात तकरीबन साढ़े 8 बजे धर्मराज और मक्खन के बीच तीखी झड़प हो गई।
विज्ञापन


आरोप है कि झगड़े के दौरान पेशे से होमगार्ड मक्खन अपने घर से तमंचा निकाल लाया और धर्मराज पर गोली चला दी। गोली धर्मराज के हाथ में जा धंसी। यह देख धर्मराज पक्ष का भी एक व्यक्ति तमंचा निकाल लाया और मक्खन पक्ष पर गोली चला दी। गोली होमगार्ड समर्थक मुतुन यादव के शरीर में जा धंसी। गोलीबारी से गांव में हड़कं प मच गया। अनहोनी की आशंका से ग्रामीणों ने घटना की सूचना कोखराज पुलिस को दी। सूचना पर एसओ कोखराज जेपी यादव के साथ सीओ सिराथू जनार्दन तिवारी मयफोर्स के मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोगाें को हिरासत में भी ले लिया है। सीओ ने बताया कि पुलिस दोषियोें के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। राहत की बात यही है कि बड़ी घटना होने से बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें