फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार के सूने घर से चार लाख का माल पार

Wed, 05 Aug 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
सरेशाम प्राइवेट ठेकेदार के घर के ताले तोड़कर चोर सवा लाख रुपये और लगभग ढाई लाख रुपये के जेवर व कीमती कपड़े उठा ले गए। कांस्टेबिल और होमगार्ड निरीक्षण की रस्म अदायगी कर वापस लौट गए।
विज्ञापन


बांदा-चिल्ला रोड स्थित कताई मिल के पास रहने वाले सुरेंद्र सिंह पुत्र शिवचरन सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी मोहिनी मंगलवार को अपने पुत्र के साथ कानपुर गई थी। शाम को वह अपने पुत्र का इलाज कराने अस्पताल चला गया। इसी बीच सूना मौका पाकर चहारदीवारी फांदकर चोरों ने चैनल व दरवाजे का ताला तोड़ दिया।

अलमारी में रखे 1.20 लाख रुपये और सोने का हार व मंगल सूत्र समेत लगभग ढाई लाख रुपये के जेवर, इनवर्टर की बैटरी और कीमती कपड़े ले गए। 26 नंवबर कों बड़े पुत्र धीरू की शादी है।
विज्ञापन


चढ़ावे के लिए ढाई लाख रुपये के जेवर खरीद कर रखा था। घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई। गृहस्वामी का कहना है कि रात को एक कांस्टेबल और एक होमगार्ड पूछताछ कर चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें