फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली के विवाद में गौरा गांव में दो पक्ष भिड़े

Wed, 10 Feb 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
नाली के विवाद में मंगलवार सुबह सरायअकिल के गौरा गांव में दो पक्ष भिड़ गए। इस दौरान एक पक्ष के  लोगों ने लाठी-डंडे के साथ पड़ोसी के घर हमला कर दिया। तोड़फोड़, मारपीट की गई। इसमें छह लोग घायल हो गए। शोर पर गांववालों ने बीच बचाव किया। दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर हमला और मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस आरोपों की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


गौरा गांव निवासी सोहनलाल पुत्र काशीनाथ का पड़ोसी के घर के बगल बनी नाली को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। मंगलवार सुबह भी इसी नाली को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। सोहनलाल की मानें तो कहासुनी के दौरान पड़ोसी और उसके परिवार के लोग लाठी-डंडे के साथ उसके घर पर हमला कर दिया। तोड़-फोड़ की। विरोध करने पर उसे, उसकी पत्नी संगीता देवी, बेटी नेहा, भतीजी राधा देवी पुत्री मोहनलाल के अलावा विमला देवी पत्नी बृजलाल, अंजली पुत्री बृजलाल को पीटकर लहूलुहान कर दिया। बताया जाता है कि चीख पुकार पर लोगों के आने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। गांववालों की सूचना पर पुलिस ने घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने 4-4 लोगों पर मारपीट का केस दर्ज करके आरोपों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें