फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने जिले में किए कई बड़े फेरबदल

Wed, 10 Feb 2016 12:11 AM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिले में लगातार बढ़ रहे अपराधों पर अंकुश लगाने को पुलिस अधीक्षक ने महकमे में बड़े पैमाने पर फेरबदल किये हैं। घटनाओं को रोकनेें में नाकाम साबित हो रहे जहानाबाद के एसओ धनंजय सिंह सहित पांच थानाध्यक्षों से चार्ज वापस ले लिया गया है। बिलसंडा व बरखेड़ा थानाध्यक्षों को क्रमशा गजरौला व सेहरामऊ उत्तरी का थानाध्यक्ष नियुक्त किया है।  थानाध्यक्षों के साथ 15 उपनिरीक्षकों की भी तैनाती की जगह में बदलाव हुए हैं।
विज्ञापन

सोमवार देररात किए फेरबदल में एसपी ने सदर कोतवाल देवराज राठी, गजरौला एसओ बुद्धप्रिय गौतम, जहानाबाद एसओ धनंजय सिंह, सेहरामऊ उत्तरी एसओ सीपी शुक्ला व हजारा एसओ वीके मिश्रा को थानों से हटाकर क्राइम ब्रांच में भेजा है। इनके स्थान पर पुलिस लाइन से बीके गौतम को सदर कोतवाल, दुर्गेश मिश्रा को जहानाबाद, इंद्रकुमार सिंह को हजारा और जितेंद्र यादव को बिलसंडा, सुनगढ़ी ओमहरि वाजपेयी को बरखेड़ा और बरखेड़ा एसओ सुरेश कुमार सिंह को सेहरामऊ उत्तरी का एसओ बनाया है।
छह थानाध्यक्षों की बदली के साथ ही रहमत खां को रमनगरा रिपोर्टिंग चौकी, रामवीर को पूरनपुर गेट चौकी, अशोक शर्मा को खकरा चौकी, ओमवीर राठी को ललौरीखेड़ा चौकी, सिद्धराज सिंह को सिविल लाइंस चौकी, दुर्गा सिंह को शाही चौकी व उस्मान को भिखारीपुर चौकी इंचार्ज बनाया है। इसके अतिरिक्त उपनिरीक्षक शैलेंद्र कुमार को सुनगढ़ी से सेहरामऊ, चंद्रपाल को न्यूरिया से दियूरिया, दिनेश कुमार को रमनगरा से सुहास, मुकेश पुंडीर को लाइन से बिलसंडा, राधेश्याम को अमरिया से कोतवाली, मेंबर सिंह को दियूरिया से बीसलपुर, धर्मपाल सिंह को मझोला से सेहरामऊ थाने भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें