फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तारी, मुआवजे की मांग लेकर चक्काजाम

Sun, 07 Feb 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 टैंकर के कुचलने से शनिवार को करारी के समीप पेरई गांव के एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत हो गई थी। भीषण हादसे के शिकार पीड़ित परिवार को कोई मदद नहीं मिलने से रविवार को गांववालों का गुस्सा फूट पड़ा। चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग करते हुए गांववालों ने तिल्हापुर मोड़ बाजार में आकर सरायअकिल-इलाहाबाद मार्ग जाम कर दिया। घंटेभर तक हुंकार भरने वाले ग्रामीण थानेदार के आश्वासन पर शांत हुए।


पिपरी थाने के पेरई गांव निवासी विक्रम उर्फ ननकू, उसकी पत्नी, बहन और भांजी की शनिवार को टैंकर की चपेट में आने से मौत हो गई थी। बाइक सवार इन सभी लोगों को कुचलने के बाद टैंकर लेकर चालक भाग निकला था। दुर्घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस चालक को दबोच नहीं सकी है। वहीं भीषण दुर्घटना के शिकार हुए पीड़ित परिवार को प्रशासन की ओर से कोई मदद भी नहीं दी गई। इसे लेकर रविवार को गांववालों का गुस्सा फूट पड़ा। लाशें लेकर गांववाले रविवार की सुबह तिल्हापुर मोड़ बाजार पहुंचे। ग्रामीणों ने सड़क पर लाशें रखकर सरायअकिल-इलाहाबाद मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 प्रदर्शनकारी ग्रामीण टैंकर चालक की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिए जाने की मांग कर रहे थे। इधर, गांववालों के प्रदर्शन और मुख्यमार्ग पर चक्काजाम की खबर लगते ही फोर्स लेकर एसओ पहुंचे। थानाध्यक्ष ने गांववालों से बातचीत करने के बाद उनकी मांगों से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। एसडीएम चायल से फोन पर बात की। उप जिलाधिकारी ने एसओ को फोन पर ही पीड़ित परिवार को शासन की ओर से मिलने वाली हरसंभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। थानाध्यक्ष की ओर से मिले इस आश्वासन के बाद ही ग्रामीणों सड़क से हटे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें