सरायअकिल थाना क्षेत्र की एक किशोरी सोमवार की सुबह संदिग्धदशा में लापता हो गई। नित्यक्रिया के लिए खेत की ओर गई किशोरी के घर नहीं लौटने पर परिजन खोजबीन में जुटे। पर, किशोरी का कहीं पता नहीं चला।
घरवालों ने गांव के ही दो युवकों पर किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। भुक्तभोगी पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उनकी तलाश में जुटी है।