फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलियाें की तड़तड़ाहट से दहला हटवा गांव

Wed, 02 Nov 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरामुफ्ती का हटवा गांव मंगलवार की रात गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। सड़क किनारे पड़ी बेशकीमती जमीन पर कब्जे को लेकर दहशत फैलाने के लिए हवाई गोलियां दागीं। ग्रामीणों को इकट्ठा होते देख हमलावर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद दो हमलावरों को गिरफ्तार कर निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
विज्ञापन


    पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के हटवा गांव निवास शमीम कुदरत की गांव के समीप सड़क  किनारे बेशकीमती जमीन पड़ी है। बताया जा रहा है कि इसी जमीन पर कब्जा करने के लिए मंगलवार की शाम मरियाडीह के कुछ भू-माफिया असलहे से लैस होकर पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी।

गोली की तड़तड़ाहट से गांव में दहशत पसर गई। भू-स्वामी के साथ गांव के लोग घटना स्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों को देख हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद मरियाडीह गांव के कामरान और असफर को धर दबोचा। दोनों का पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया है। हालांकि इस मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई गई है। मामले में पूरामुफ्ती थाना प्रभारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि किसी प्रकार की कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें