फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्हाड़ी से प्रहारकर महिला को किया लहूलुहान

Thu, 05 Mar 2015 08:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन की पुरानी रंजिश को लेकर टेंगाई गांव की एक महिला को पड़ोसी ने अपने घरवालों के साथ मिलकर बेरहमी से पीटा। कुल्हाड़ी के हमले से महिला लहूलुहान हो गई। चीख-पुकार पर गांव के लोगों ने आकर उसकी जान बचाई। ग्रामीणों के आने पर हमलावर धमकी देेते हुए भाग निकले। घायल महिला को घरवालों ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


कोखराज कोतवाली क्षेत्र के टेंगाई गांव निवासी हरिमोहन की मौत हो चुकी है। पति की मौत के बाद उसकी पत्नी  सुमित्रा देवी बच्चों के साथ घर में रहती है। विवाहिता ने बताया कि पड़ोस के एक व्यक्ति से जमीन कब्जे को लेकर उसकी पुरानी रंजिश चल रही है। बताया कि इसी रंजिश में बुधवार की शाम पड़ोसी से उसकी कहासुनी हो गई थी। कहासुनी के दौरान ही पड़ोसी और उसके परिवार के लोगों ने कुल्हाड़ी और लाठी-डंडे से हमला कर दिया। कुल्हाड़ी के हमले से महिला खून से लथपथ होकर गिर पड़ी। महिला की चीख-पुकार पर दौड़े ग्रामीणों ने बीच बचाव करके उसकी जान बचाई।

ग्रामीणों के आने पर हमलावर महिला को जानलेवा धमकी देते हुए भाग निकले। हमले से जख्मी महिला को घरवालों ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही घटना की जानकारी कोखराज कोतवाली पुलिस को दी। तहरीर के आधार पर पुलिस चार हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ जेपी यादव ने बताया कि जमीन के विवाद में मारपीट हुई है। रिपोर्ट लिखकर घटना की छानबीन की जा रही है। साथ ही हमलावरों की गिरफ्तारी का भी प्रयास किया जा रहा है। उधर, मारपीट की घटना के बाद से दोनों परिवारों में तनातनी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें