फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एजेंसी संचालक ने होमगार्ड को मारा थप्पड़

Thu, 03 Mar 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ब्लॉक में ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड को स्थानीय ट्रैक्टर एजेंसी संचालक ने भरी बाजार थप्पड़ जड़ दिया। एक साल पहले होमगार्ड ने ट्रैक्टर खरीदने के लिए एजेंसी में पैसा जमा किया था। पर, उसे अब तक ट्रैक्टर नहीं मिला। हंगामा देख ब्लॉक में मौजूद एसओ मौके पर पहुंचे और हमलावर एजेंसी संचालक को हिरासत में ले लिया है।


चरवा थाना क्षेत्र के पकसराई गांव निवासी ज्ञानचंद्र कोखराज थाने में होमगार्ड है। बृहस्पतिवार को वह एमएलसी चुनाव में मतदान के दौरान मूरतगंज ब्लॉक में सुरक्षा के मद्देनजर तैनात था। इसी दौरान ट्रैक्टर एजेंसी संचालक उसे दिख गया। इस एजेंसी संचालक को उसने एक साल पहले ट्रैक्टर खरीदने के लिए रुपये को दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 ट्रैक्टर नहीं मिलने पर उसने पैसे वापस करने की बात कही। इसी बात पर एजेंसी संचालक ने उसे वर्दी उतरवाने की धमकी देते हुए थप्पड़ जड़ दिया। भरी बाजार होमगार्ड को पिटता देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हंगामा देख एसओ कोखराज भी मौके पर पहुंच गए। होमगार्ड से पूछताछ करने के बाद एसओ के साथ रहे सिपाहियों ने एजेंसी संचालक को हिरासत में ले लिया। एसओ ने बताया कि होमगार्ड ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें