कोखराज ननमई गांव में
रंजिश में सोमवार शाम दबंगाें ने पड़ोसी के घर जमकर उत्पात मचाया। तोड़फोड़
का विरोध करने पर हमलावरों ने दंपति को पीटकर अधमरा कर दिया। लोगों ने
बीच-बचाव किया। पुलिस ने घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। दो
आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
कोखराज थाना क्षेत्र के ननमई
गांव निवासी अमर सिंह किसान है। बताया कि पड़ोसी से रंजिश चल रही है। इसी
अदावत में सोमवार शाम कहासुनी के बाद पड़ोसी ने साथी के साथ मिलकर धावा बोल
दिया। घर में तोड़-फोड़ करने का विरोध करने पर हमलावरों ने अमर सिंह और
उसकी पत्नी को पीटकर अधमरा कर दिया। शोर पर परिवार के साथ गांव के लोग मौके
पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। ग्रामीणों के हस्तक्षेप पर हमलावर
जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।