फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका

Thu, 18 Feb 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सैनी कोतवाली क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के समीप बृहस्पतिवार की सुबह कुएं में युवक की लाश मिली। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। लोग हत्या करके शव फेंके जाने की आशंका जाहिर कर रहे हैं।


सैनी कोतवाली क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के लोग बृहस्पतिवार की सुबह खेतों की ओर जा रहे थे। तभी सीवान में स्थित पुराने कुएं से उन्हें दुर्गन्ध महसूस हुई। गांववालों ने कुएं में झांका, तो उनके होश उड़ गए। वहां युवक की लाश पड़ी थी। कुएं में शव की सूचना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। रघुनाथपुर के अलावा शहजादपुर, रामपुर बढ़नांवा आदि आसपास के अन्य गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर एएसपी वीरेंद्र कुमार, सीओ के अलावा सैनी, कोखरोज थाने की पुलिस पहुंच गई। घंटों सैनी और कोखराज पुलिस सीमा विवाद में फंसी रही। राजस्व निरीक्षक और लेखपाल को बुलाकर सरहद की जांच कराई गई, तो तय हुआ कि कुआं सैनी कोतवाली क्षेत्र में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। पर, मौके पर मौजूद कोई भी व्यक्ति शव की शिनाख्त नहीं कर सका। एएसपी ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 28-30 साल की लग रही है। दाहिने हाथ में टैटू बना है। वह ग्रे कलर का लोअर और कत्थई रंग की इनर पहने है। जाहिर तौर पर चोट के निशान नहीं है। पुलिस ने छानबीन करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिनाख्त नहीं होने से पुलिस के अधिकारी अभी इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। एएसपी ने कहा कि शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। तफ्तीश और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सच का पता चलेगा। वहीं गांववाले हत्या करके शव कुएं में फेंके  जाने की आशंका जाहिर कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें