चरवा थाना
क्षेत्र के सैयदसरावंा गांव के समीप मंगलवार दोपहर एक विवाहिता ने ट्रेन के
सामने छलांग लगा दी। इससे विवाहिता के चीथड़े उड़ गए। सूचना पर परिजनों के
साथ पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सरायअकिल थाना क्षेत्र के पठनपुरवा गांव की रहने वाली कमला देवी (23) की
शादी करीब दो साल पहले चरवा के सैयदसरावां गांव में कल्लू से हुई थी। बताया
जा रहा कि पति-पत्नी के बीच छोटी-मोटी बातों को लेकर आए दिन झड़प होती
रहती थी। चर्चा है कि मंगलवार दोपहर पति से झगड़ने के बाद कमला गांव के
समीप रेलवे लाइन के समीप पहुंची। कानपुर की ओर से आ रही ट्रेन के सामने
छलांग लगा दी। ट्रेन की चपेट में आने से विवाहिता के चीथड़े उड़ गए। शव की
पहचान करते हुए ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी।