फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशी लदा कंटेनर छोड़कर भाग निकले तस्कर

Tue, 31 Jan 2017 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
कोखराज पुलिस ने सोमवार की दोपहर टेढ़ीमोड़ हाईवे पर वाहन लदे कंटेनर को पकड़ा। पुलिस को देखते ही तस्कर मवेशी लदी गाड़ी छोड़कर भाग निकले। कंटेनर में 50 प्रतिबंधित पशुओं को लादा गया था। पुलिस ने बरामद पशुओं को स्थानीय लोगों की सुपुर्दगी में देते हुए तस्करों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


   कौशाम्बी के रास्ते पशुओं की तस्करी नहीं थम रही है। बेखौफ तस्कर आए दिन नया तरीका निकालते रहते है। पहले ट्रक से मवेशियों की तस्करी की जाती थी। इन दिनों पुलिस को शक न हो पार्सल वाहनों को ढाल बनाया जा रहा है। कोखराज पुलिस ने सोमवार की दोपहर मुखबिर की सूचना पर सिघिया और शहजादपुर चौकी पुलिस की मदद से वाहन लदे कंटेनर को धर दबोचा। पुलिस की घेराबंदी शुरू होते ही तस्कर टेढ़ीमोड़ के समीप वाहन लदे कंटेनर को छोड़कर भाग निकले। कंटेनर में 50 बैल लादे गए थे।

पुलिस ने बरामद पशुओं को स्थानीय लोगों की सुपुर्दगी में देते हुए तस्करों की तलाश शुरू कर दी है। कोखराज कोतवाल दिनेश सिंह यादव ने बताया कि पशुओं की खेप वध के लिए गैर प्रांत ले जाई जा रही थी। तस्करों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें