फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चचेरे भाइयों के बीच विवाद, लहराए असलहे

Wed, 24 Jan 2018 12:25 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरी के दुर्गापुर गांव में मंगलवार की सुबह जमीन बंटवारे को लेकर चचेरे भाई आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों ने जमकर असलहे लहराए। पट्टीदारों के बीच मामला बिगड़ता देख गांव के लोग भागकर मौके पर पहुंचे और उग्र लोगों को समझाते हुए शांत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने उठा लाई।
विज्ञापन


पिपरी थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव निवासी संतोष कुमार पुत्र ब्रम्हदत्त शिक्षा विभाग में तैनात है। पट्टीदार चचेरा भाई भैरो प्रसाद पुलिस का रिटायर्ड सिपाही है। बताया जा रहा है कि सेवा निवृत होने के बाद वह परिवार के साथ गांव में आकर रहने लगे। हिस्से की जमीन कहां-कहां है इसी खोजबीन किया तो चचेरे भाइयों का कब्जा मिला।

इस पर उसने कब्जा खाली करने को कहा। जिसे लेकर मंगलवार की सुबह दोनों पक्षों के बीच तीखी झड़प हो गई। कहासुनी के बाद दोनों परिवार के लोग असलहा लेकर बाहर निकल आए। दहशत फैलाने को लेकर जमकर असलहे लहराए। उधर चचेरे भाइयों के बीच रार देख गांव के लोग भागकर मौके पर पहुंचे और उग्र लोगों को समझाते हुए शांत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लेते हुए घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें