फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग

Thu, 20 Jul 2017 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
firing in marriage
विज्ञापन
महेवाघाट के पचामा में बुधवार की सुबह भूमि विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। गाली-गलौज से नाराज एक पक्ष ने दो नाली बंदूक से ताबड़तोड़ फायर कर दिया। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। मामले में महेवाघाट थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पचामा निवासी प्रेम सिंह ने गांव के ही एक व्यक्ति का नीम का पेड़ गिरवी रखा था। जिस भूमि पर नीम का पेड़ था उसको शिक्षक अशर्फीलाल ने खरीद ली है। भूमि का बैनामा कराने के बाद शिक्षक ने नीम के पेड़ पर भी अपना हक जताया। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। बुधवार सुबह करीब नौ बजे नीम को ही लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। प्रेम सिंह व उनका लड़का सत्येंद्र सिंह उर्फ ननकऊवा और शिक्षक अशर्फीलाल ओर उनका बेटा मनोज मारपीट पर उतारू हो गए।

इससे नाराज सत्येंद्र सिंह ने अपने पिता की दो नाली बंदूक से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अचानक फायरिंग होने से पूरा गांव दहल गया। घरों के बाहर बैठे लोग भाग खड़े हुए। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर महेवाघाट इंस्पेक्टर मो. हासिम पहुंचे। पुलिस को देख आरोपी सत्येंद्र सिंह भाग निकला था। पुलिस ने प्रेम सिंह को हिरासत में ले लिया है। शिक्षक की तहरीर पर कातिलाना हमले के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें